फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three smugglers arrested with two kg of hashish

दो किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with two kg of hashish
सुहवल पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास से गुरुवार की दोपहर तीन अंतर प्रांतीय मादक पदार्थ के तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से झोले में रखा दो किलो चरस बरामद किया गया। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है।
विज्ञापन


सुवहल थानाध्यक्ष प्रवीण यादव गुरुवार की दोपहर ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच  मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक मादक पदार्थ के साथ ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां खड़े तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


 तलाशी लेने पर एक पास से झोले में रखा दो किलो चरस बरामद किया। चरस चार पैकेटों में बांधकर रखा गया था। साथ ही दो मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बिहार के मोतिहारी जिला के मंझरिया थाना क्षेत्र के आदापुर गांव निवासी संतोष गुप्ता, ध्रुव साहनी तथा फैजुल आलम बताया। एसपी सिटी लल्लन राय ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर नेपाल के नारायण घाट से चरस लाकर यहां बेचते थे। इस धंधे में लिप्त अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed