{"_id":"6579feb7f0a99e199a04a714","slug":"three-smugglers-arrested-with-heroin-worth-rs-1-crore-and-rs-14-lakh-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-7699-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1 करोड़ की हेरोइन और 14 लाख रुपये के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1 करोड़ की हेरोइन और 14 लाख रुपये के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। हेरोइन की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकठिया बेसो नदी पुलिया के पास गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी वाराणसी, बिहार और राजस्थान के हैं। इनके पास से एक किलो हेरोइन जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये है और 14 लाख रुपये नकद बरामद हुआ है। तस्करों ने बताया कि वे हेरोइन को राजस्थान के कोटा में पढ़ने वाले लड़कों को बेचते हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने मामला का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड अजय कश्यप शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट का निवासी है। हालांकि उसका पता वाराणसी में फ्लैट नंबर 403 टावर नंबर 03 श्रीराम नगर कालोनी मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के पास है। वह फरार है। उसके साथ उसका बेटा अभय कश्यप व अन्य सहयोगी राजकमल उर्फ कमल साहनी निवासी घमहापुर थाना लोहता वाराणसी और शिवम प्रताप सिंह निवासी ग्राम बडौरा थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआं बिहार काम करते हैं।
इन लोगों के माध्यम से अजय कश्यप मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कराता है। 12 दिसंबर को राजस्थान के हेरोइन तस्कर बागचन्द तंवर उर्फ भागचंद निवासी ग्राम दुर्जनपुरा थाना घाटोली जिला झालावार राजस्थान को एक किलोग्राम हिरोइन की डिलीवरी करनी थी। अजय कश्यप के कहने पर उसका बेटा अभय कश्यप, राजकमल साहनी और शिव प्रताप सिंह दो बाइक से एनएच 31 बेसो नदी पुलिया के पास मंगलवार की शाम 6ः45 बजे पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
इनके पास से एक किलो हिरोइन व 14 लाख रुपये नगद बरामद हुआ। जबकि मौके का फायदा उठाकर अभय कश्यप बाइक से फरार हो गया। पूछताछ में हिरोइन तस्कर बागचंद ने बताया गया कि वह हेरोइन राजस्थान कोटा में ले जाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे के आदी नये उम्र के पढ़ने वाले लड़कों को बेच देते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तस्कर बिहार से हेरोइन लाकर राजस्थान सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राजकमल पर दर्ज हैं सात मुकदमे
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों में राजकमल उर्फ कमल साहनी पर सबसे अधिक सात मुकदमे दर्ज हैं। इसमें वाराणसी के राजा तालाब में एक, लोहता में दो, चंदौली के अलीनगर में दो, मुगलसराय में एक मुकदमा दर्ज है। जबकि एक मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत जंगीपुर गाजीपुर थाने में दर्ज है। इसी तरह तस्कर बागचंद तंवर उर्फ भागचन्द और शिवम प्रताप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जंगीपुर, गाजीपुर में एक-एक मुकदमा दर्ज है।