फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three roads of the city will be glaring

शहर में लोगों को हिचकोलों से बचाएगी तीन प्रमुख सड़कों पर गड्ढ़ा मुक्त अभियान

Sat, 25 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three roads of the city will be glaring
गाजीपुर। शहर की कई सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो गईं हैं। उन पर सफर कठिन हो गया है। ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन सवारों को हिचकोले खाते हुए रास्ता तय करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके मद्देनजर नगर पालिका ने सड़कों को गड्ढ़ामुक्त अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की है। शहर की तीन सड़कों को 37 लाख की लागत से गड्ढामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि अगले दो महीने में सड़कों के गड्ढ़ों को भर दिया जाएगा और उन्हें आवागमन के लायक बना दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। गड्ढ़ामुक्त सड़कों को लेकर एक बार टेंडर किया जा चुका है। साथ ही शहर की तीन प्रमुख सड़कों पर टेंडर कर अगले दो महीनों में गड्ढ़ामुक्त अभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर के अधिसंख्य मार्गों को गड्ढ़ामुक्त करने की दिशा में नगर पालिका ने दो तरह की कार्ययोजना बनाई है। पहली योजना में शहर की सड़कों को जगह-जगह गड्ढ़ामुक्त कर पैचिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए 4.70 लाख और 4.80 लाख रुपये का टेंडर किया गया है। इन धनराशि को खर्च कर 15 अक्तूबर तक सड़कों के गड्ढ़ों को भरने का काम पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही शहर की बेहद जर्जर सड़कों के लिए अलग से टेंडर निकाला जा रहा है, जिसमें विकास भवन चौराहे से महुआबाग चौराहा, नखास तिराहे से चितनाथ तिराहा और गोजीतर शिव मंदिर से इमाम ब्रदर्स तक की सड़कें शामिल हैं। इसको लेकर नगर पालिका की अलग कार्ययोजना है। इन सड़कों के लिए नगर पालिका ने टेंडर की तैयारी कर ली है। अगले एक हफ्ते में इन तीनों सड़कों का टेंडर किया जाएगा और नवंबर के अंत तक इन सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का काम कराया जाएगा। विभाग की मानें तो नवंबर के अंत तक इन सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराने के लिए अगले हफ्ते तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने करीब 37 लाख का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके जरिए शहर की ढाई किमी सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed