{"_id":"611e923a8ebc3e79c60931e0","slug":"three-including-grandfather-and-granddaughter-died-due-to-bite-of-poisonous-animal-ghazipur-news-vns6068786197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैले जंतु के काटने से दादा-पोती सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैले जंतु के काटने से दादा-पोती सहित तीन की मौत
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में बुधवार को घर में सोए दादा-पोती की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। वहीं दुल्लहपुर में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
गांव निवासी बीरबल (60) अपनी पोती खुशी (13) के साथ चारपाई पर सोए हुए थे। देर रात विषैले जंतु ने दोनों को काट लिया। सुबह नित्य क्रिया के लिए जाते समय बीरबल की आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा और उधर खुशी की भी तबीयत खराब होने लगी। आनन-फानन में दोनों को परिजन निजी चिकित्सालय ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले आ रहे थे कि दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
इधर दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव में बुधवार की रात घर में सफाई करते समय मनीषा (16) पुत्री टुनटुन राजभर की सर्प दंश से मौत हो गई। इधर परिवार के लोग उपचार के बजाए किशोरी को अमवा के सती धाम लगे गए। जहां हालत गंभीर होने मऊ जनपद स्थित फातिमा अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।