फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three arrested with stolen bike during vehicle checking

Ghazipur News: वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with stolen bike during vehicle checking
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सनेहुआ गांव स्थित मुख्य गेट के पास शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। चोरी की बाइक के साथ एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाल रामसजन नागर के नेतृत्व में टीम भ्रमण करते हुए सनेहुआ स्थित मुख्य गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई पड़े। उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो अपराधी अभिनव गुप्ता उर्फ साहिल निवासी चक आजम थाना नोनहरा के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। साथ ही चोरी की बाइक बरामद की गई। उसके साथ दो और किशोर अपराधी पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरामद बाइक को गांधी मेमोरियल मैदान के सामने से चोरी की गई थी। इस मामले में बाइक मालिक द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस संबंध में कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed