फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three accused arrested, pistol recovered

Ghazipur News: तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Tue, 09 May 2023 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested, pistol recovered
पार्टी में युवक को लगी थी गोली, जौहरपुर गेट से पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाल क्षेत्र के जौहरपुर गेट से पुलिस ने सोमवार की रात पार्टी में युवक को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को धर-दबोचा। वारदात में प्रयुक्त एक पिस्टल और एक तमंचा भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद मंगलवार को तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। इधर गोली से घायल का उपचार वाराणसी में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बीते सात मई की रात परसपुर गांव में पार्टी चल रही थी। कोलकाता से घर आया शेखपुर निवासी शिवहरी यादव (22) मित्रों के साथ पार्टी में था। इस दौरान संदिग्धावस्था में पिस्टल से चली गोली शिवहरी यादव के दाहिने तरफ सीने में जा लगी थी। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए वाराणसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इधर घायल की मां लालसा देवी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने घंटों छानबीन करने के बाद कई लोगों से पूछताछ भी की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान जौहरपुर गेट के पास गोली चलाने वाले तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी अनुपम सिंह निवासी शेखपुर, अभय सिंह उर्फ अभिनव निवासी मुरारपुर थाना तरवा जिला आजमगढ़ और यशवंत सिंह निवासी जौहरपुर थाना भुड़कुड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी अनुपम सिंह के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed