फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Threats to blow up Ghazipur City station with bombs, more names are written in the letter

Ghazipur News: गाजीपुर सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, चिट्ठी में लिखे हैं और भी नाम

Mon, 20 Jun 2022 10:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 10:08 AM IST
सार

धमकी भरा पत्र गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्णानंद के नाम से आया है।  आरपीएफ और जीआरपी स्वीकार कर रही है कि पत्र मिला है, लेकिन इसके आगे की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Threats to blow up Ghazipur City station with bombs, more names are written in the letter
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजीपुर सिटी सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्णानंद के नाम से आया है। कृष्णानंद जीआरपी थाने के उपनिरीक्षक हैं। उनका कहना है कि पत्र में बहुत कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी स्वीकार कर रही है कि पत्र मिला है, लेकिन इसके आगे की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।  आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व उन्हें पत्र मिला था। इसमें कई स्टेशनों का जिक्र है, लेकिन लिखावट ऐसी थी कि बहुत समझ में नहीं आ रहा है। यह पत्र कृष्णानंद के नाम से आया था।
विज्ञापन


उन्हें पत्र दे दिया गया है, आगे की कार्रवाई जीआरपी कर रही है। जीआरपी के उपनिरीक्षक कृष्णानंद ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इससे अधिक जानकारी हम नहीं दे सकते हैं। उधर, गोरखपुर सर्किल से सीओ भी स्टेशन पर पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed