फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Threatening to kill the shopkeeper for not paying the extortion

रंगदारी न देने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी

Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Threatening to kill the shopkeeper for not paying the extortion
खाद-बीज और कीटनाशक दवा विक्रेता को दो लाख रुपये रंगदारी न देने पर परिवार सहित जान से मारने का धमकी भरा पत्र बुधवार को मिलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर छानबीन करने का सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को चिन्हित करने में जुट गई है। गांव निवासी जीवनारायन कुशवाहा की मिर्जाबाद चट्टी पर खाद-बीज और कीटनाशक दवा विक्रेता की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दुकान का शटर खोला तो अंदर एक पत्र पड़ा था। उस में लिखा था कि कोई जाति दुश्मनी नही हैं। रात आठ बजे दो लाख रुपये तरांव गांव स्थित एक इंटर कालेज के पीछे शिवमंदिर के पास रख दो और वहां से हट जाना। इसकी जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को जानकारी हुई तो सपरिवार जान से हाथ धोना पड़ेगा। इधर रंगदारी मांगने एवं जान से मारने भरा पत्र मिलने की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के दौरान दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो उसमें एक नकाबपोश व्यक्ति दिखाई दिया जो शटर के नीचे से पत्र डालते दिखाई पड़ा। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी को चिन्हित करने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed