फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Threat on social media; FIR registered against 12 people.

Ghazipur News: सोशल मीडिया पर धमकी, 12 पर की प्राथिमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Threat on social media; FIR registered against 12 people.
गहमर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कारोबीर राईनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि बारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। इस दौरान कारोबीर राईनी गांव में पहुंचे थे। वहां जानकारी मिली कि पूर्व प्रधान कामरान खां, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आमिर खां, मोहम्मद आदिल खां, मोहम्मद मंजर खां, दूसरे पक्ष के मोहम्मद राशिद खां, शाहिद खां, महताब खां, मंजूर खां, शहनवाज खां व इरफान खां के बीच सोशल मीडिया पर एक दूसरे के ऊपर पुरानी व चुनाव की रंजिश को लेकर गाली गलौज व एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


हंटर गैंग के सरगना समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
गाजीपुर। होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के बाद चलाए जा रहे गैंग चिन्हीकरण अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कथित हंटर गैंग के सरगना समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि बहलोलपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सर्वजीत यादव की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर समूह बनाते हैं तथा लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसओ के अनुसार, संतोष राजभर को गैंग का सरगना बताया गया है। उसके अलावा भोलू विश्वकर्मा, भोलू पांडेय, अंकित यादव और पिंटू यादव को गैंग का सक्रिय सदस्य नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed