{"_id":"6894ec5ee9fe129b6f076739","slug":"this-time-sisters-will-get-the-gift-of-free-bus-travel-for-three-days-instead-of-two-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-137272-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बहनों को इस बार दो नहीं तीन दिन मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बहनों को इस बार दो नहीं तीन दिन मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सौगात
विज्ञापन
गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर बहनों को इस बार दो नहीं बल्कि तीन दिन रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात मिलेगी। खुशी की बात यह है कि उनके साथ एक सहयात्री भी चल सकेगा। यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक दी जाएगी। यही नहीं चालक-परिचालकों को अधिक बस दौड़ाने पर निगम प्रोत्साहन राशि देगा। प्रोत्साहन योजना 7 से 12 अगस्त तक छह दिन की अवधि के लिए होगी। रक्षाबंधन का पर्व जिले में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व पर बहनें दूरदराज रहने वाले भाइयों को राखी बांधने जाती हैं। सरकार की ओर से पिछले कई वर्षों से हर रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। खुशी की बात यह है कि इस बार पर्व पर महिलाओं को दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन तक रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। परिचालक ईटीएम मशीन से शून्य दर की टिकट बहनों को देंगे। अधिक बस दौड़ाने पर चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ऐसे चालक-परिचालक (संविदा के चालक-परिचालक भी शामिल होंगे) जो छह दिवसों में उपस्थित होकर दैनिक रूप से बस का संचालन करते हुए 1800 किमी की अर्हता पूरा करते हैं उन्हें 1200 प्रोत्साहन धनराशि देय होगी। इसके अलावा डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को भी इस अवधि में निर्धारित प्रोत्साहन राशि देय होगी।
प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ नि:शुल्क यात्रा कराई जाएगी और उन्हें शून्य रुपये का टिकट दिया जाएगा। यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।- बीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ नि:शुल्क यात्रा कराई जाएगी और उन्हें शून्य रुपये का टिकट दिया जाएगा। यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।- बीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन