फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This time 83 thousand metric tonnes of wheat will be procured in the district

जिले में इस बार 83 हजार मीट्रिक टन होगी गेहूं की खरीद

Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
This time 83 thousand metric tonnes of wheat will be procured in the district
सत्र के पहले दिन गेहूं क्रय केंद्र मरदह पर किसानो का इंतजार काते कर्मचारी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में गेहूं की खरीद के लिए शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार 83 हजार मीट्रिक टन खरीद की जाएगी। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 65 क्रय केंद्र खोले गए हैं। हालांकि पहले दिन किसी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई। अगले सप्ताह से आवक होने पर खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को बीते वर्ष खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया था। उस दौरान विभिन्न संस्थाओं के 58 क्रय केंद्रों से 78355.536 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। इस बार 83 हजार एमटी की खरीद की जाएगी। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 65 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15, पीसीयू के 23, यूपीएसएस नौ तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र है। कुछ अन्य संस्थाओं की तरफ से बीस और केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है जिसमें पीसीएफ के चार, पीसीयू के नौ तथा सात केंद्र यूपीएसएस के शामिल हैं। खरीद के लिए पहली अप्रैल से 15 जून तक की अ वधि निर्धारित की गई है। हालांकि आज पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई। इस बार भी ई-पाप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ पर्चेज) मशीन से क्रय किया जाएगा। इस वर्ष समर्थन मूल्य में इजाफा किया गया है। 2015 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीद की जाएगी। केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इस वर्ष ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। केंद्र रविवार तथा राजपत्रित अवकाशों पर बंद रहेंगे। 197 गांठ पीपी बोरा जिले में उपलब्ध है।
विज्ञापन

सात तहसील के 5536 किसानों ने कराया पंजीकरण
गाजीपुर। गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों की ओर से पंजीकरण कराया जा रहा है। शुक्रवार को दिन तक सभी सात तहसील के 5536 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इसमें जखनिया के 684, सैदपुर 479, गाजीपुर 710, मुहम्मदाबाद 1059, जमानिया 900, कासिमाबाद 872 तथा सेवराई तहसील के 832 किसान पंजीकरण करा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed