फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This struggle of socialists will oust Modi government: MLA

समाजवादियों का यह संघर्ष मोदी सरकार को करेगा बेदखल: विधायक

Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
This struggle of socialists will oust Modi government: MLA
जंगीपुर स्थित यादव मोड़ पर सपा के पद यात्रा में शामिल सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवा? - फोटो : GHAZIPUR
सपा की देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा ग्यारहवें दिन संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ संकल्प के साथ हंसराजपुर से जंगीपुर होते हुए रवाना हुई। शुक्रवार को पदयात्रा को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा और वरिष्ठ नेता गरीब राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि संघर्ष कभी खाली नहीं जाता। समाजवादियों का यह संघर्ष 2024 में केंद्र में आसीन मोदी सरकार को बेदखल करने का रास्ता प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने लगातार विरोधी दलों के नेताओं को ईडी और सीबीआई द्वारा परेशान किए जाने पर कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया कतई ठीक नहीं। सत्ता स्थायी नहीं होती लेकिन भाजपा को यह गलतफहमी हो गई है कि वह हमेशा सत्ता में रहेगी। सरकार जनहित के सवाल हल न कर केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त है। इस सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि आज रोजगार न मिलने और लगातार महंगी होती शिक्षा से छात्र और नौजवान पीड़ा में हैं। उन्होंने सभी नौजवानों से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। इस मौके पर सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू, धर्मदेव, भानू, गोपाल, विजय बहादुर, चंद्रिका, अरुण श्रीवास्तव, मदन यादव, सूर्यनाथ व संतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed