फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   This cleaning campaign at the station!

स्टेशन पर ऐसा सफाई अभियान!

Thu, 26 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 26 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
This cleaning campaign at the station!
स्वच्छता अभियान के तहत सिटी रेलवे स्टेशन के साफ सुथरे प्लेटफार्म नंबर एक पर झाडू लगाते डिप्टी चीफ इंजीनियर भारत भूषण।
सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों ने साफ सुथरे प्लेटफार्म पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्टेशन पर गुरुवार को रेल हमसफर सप्ताह की शुरुआत की जा रही थी। स्टेशन पर इस बात की चर्चा रही कि आखिर अधिकारी ऐसा कर स्वच्छता अभियान का मजाक नहीं उड़ा रहे। रेलवे की तरफ से शुरु किए गए रेल हमसफर सप्ताह के तहत सात दिन सात मुहिम आयोजित की जाएगी। इसमें पहले  दिन गुरुवार को स्वच्छता दिवस मनाया।
विज्ञापन


इसक बाद सत्कार दिवस, सेवा दिवस, सतर्कता दिवस,  सामंजस्य दिवस, संयोजन दिवस एवं अंतिम दिन संचार दिवस आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन स्वच्छता दिवस पर रेल अधिकारियों साफ सुथरे प्लेटफार्म पर सफाई कर महज औपचारिकता भर निभाई। स्टेशन का प्लेटफार्म संख्याएक पहले से ही साफ-सुथरा था। चकाचक प्लेटफार्म पर डिप्टी चीफ इंजीनियर भारत भूषण तथा स्टेशन  अधीक्षक रामायण यादव को झाड़ू लगाता देख यात्री हतप्रभ रहे गए।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि साफ-सुथरे प्लेटफार्म पर झाड़ू लगाकर अधिकारी केवल रस्म अदायगी कर रहे हैं। कहा कि परिसर स्थित शिव मंदिर के  पास लगे कूड़े को हटवाने की किसी ने सुधि तक नहीं ली। स्वच्छता दिवस पर स्टेशन अधीक्षक रमायण यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले डिप्टी चीफ  इंजीनियर भारत भूषण ने प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed