फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves stole clothes worth thousands of rupees

Ghazipur News: चोरों ने हजारों रुपये के कपड़े उड़ाए

Thu, 28 Mar 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole clothes worth thousands of rupees
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के जहूराबाद चट्टी स्थित एक कपड़े की दुकान से बुधवार की रात में छत के सहारे मकान के नीचे उतरकर हजारों रुपये के कपड़े चोरों ने उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जहूराबाद चट्टी पर आलोक रंजन जायसवाल की निजी मकान में सामने दुकान एवं पीछे निवास है। देर शाम दुकान बंद कर परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। सुबह उठकर आलोक रंजन अपनी दुकान खोलकर सफाई करने के लिए जा रहे थे तो देखा कि घर के अंदर जिस कमरे में बोरों से भरे कपड़े रखे गए हैं उन कमरों का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सभी बोरे के बंडल गायब थे। पीड़ित दुकानदार आलोक रंजन ने बताया कि घर के पीछे पड़ोसी सदरे आलम के गेहूं के खेत में बोरों का बंडल छत से गिराकर चोर लेकर चले गए हैं। करीब एक लाख से ऊपर का सामान चोरी गया है। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed