फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves make off with jewelry and cash worth 6 lakh

Ghazipur News: चोरों ने छह लाख रुपये के आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ

Thu, 14 May 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves make off with jewelry and cash worth 6 lakh
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए छह लाख रुपये के आभूषण व पांच हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यहीं नहीं नींद टूटने पर चोरों का पीछा करने वाले पीड़ित परिवार के सदस्यों को डाराने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग करने का भी मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महेंद्र प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में परिजन खान खाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे घर में आहट सुनकर नींद टूटी। उन्होंने देखा कि तीन से चार की संख्या में चोर पीछे के दरवाजे से सामान लेकर भाग रहे हैं। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए। परिवार के सदस्य चोरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने लगे। चोर हवा में तीन राउंड फायरिंग करते हुए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की तरफ भाग निकले। चोर चार पहिया वाहन से गाजीपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से चोरों द्वारा मौके पर छोड़े गए टॉर्च को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed