{"_id":"69e28b9e3817ec34c20ea738","slug":"thieves-make-off-with-80000-in-cash-and-jewelry-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-150848-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चोरों ने 80 हजार नकदी व गहने पर हाथ किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चोरों ने 80 हजार नकदी व गहने पर हाथ किया साफ
विज्ञापन
बरही गांव में चोरी के बाद कमरे में रखी टूटी आलमारी देखता पीड़ित परिवार। संवाद
मरदह। थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाश यादव एवं उनके भाई सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक रमायन यादव के मकान को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। मकान के पिछले हिस्से से का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर के कमरों में रखे अलमारी और बक्से तोड़कर लाखों रुपये के गहने एवं 80 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
थानाध्यक्ष तारवती यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि रात में लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर घुस गए और 80 हजार नगदी व लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घरों से चोरों से निकलते देख शौच कर रहे कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया तब घटना की जानकारी हुई।
ग्रामीणों चोरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन चोर अंधरे में खेतों से होकर भागने में सफल हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दोनों घरो के पीछे कुछ दूरी पर स्थित खेत में आभूषणों के खाली डिब्बे पड़े मिले। फाॅरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर छानबीन करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि जल्द ही चोरों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।