फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves make off with 30,000 in cash and jewelry

Ghazipur News: चोरों ने 30 हजार नकदी व आभूषण पर किया हाथ साफ

Tue, 05 May 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves make off with 30,000 in cash and jewelry
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र में आटो से यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से लाखों रुपये के आभूषण और 30 हजार नकदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। कासिमाबाद थाना के कागदीपुर निवासी कौशल्या देवी बीते 26 अप्रैल को अपने मायके रेवतीपुर आई थीं। वह अपने माता-पिता के साथ एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। बीते 28 अप्रैल को दोपहर वह रेवतीपुर बस स्टैंड से टेंपो द्वारा गाजीपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, टेंपो में पहले से चार लोग सवार थे, जो जमानिया तिराहा मेदनीपुर के पास उतर गए। वहां चालक भी उतर गया और दूसरा आटो लेकर गाजीपुर पहुंची। गंतव्य पर पहुंचने के बाद जब बैग चेक किया तो उसमें रखा सारा सामान गायब मिला। चोरों ने सोने का मांगटीका, नथिया, सिकड़ी, मंगलसूत्र, कान के झुमके, चांदी का छल्ला, एक लॉकेट और करीब 30 हजार रुपये नकद गायब था। प्रभारी निरीक्षक राजू दीवाकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed