फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thief arrested with jewelry at city station

सिटी स्टेशन पर गहनों के साथ चोर गिरफ्तार

Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thief arrested with jewelry at city station
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर शाम सिटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को दबोचा। उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र का लाकेट और दो सोने की अंगूठी बरामद किया है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय और जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपने हमराहियों के साथ सिटी स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक युवक वहां बैठे कुछ यात्रियों से सोना बेचने की बात कर रहा है। इस सूचना पर टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। पास पहुंचने पर जैसे ही वहां मौजूद युवक की नजर पुलिस पड़ी, वह भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके जेब से सोने का मंगलसूत्र का लाकेट और दो अंगूठी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राकेश राम बताया। जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक कई वर्षों से स्टेशन पर ही रहता है और यात्रियों के सामानों की चोरी करता है। पिछले वर्ष स्टेशन पर एक महिला का पर्स चोरी कर लिया था, जिसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज है। उन्होंने बताया कि यह शातिर किस्म का चोर है। काफी दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानंद प्रसाद, ईश्वर सिंह, सतीश तिवारी, जनार्दन, संजय राय और उदयनरायन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed