{"_id":"6410c2e3ae08fb72db0f18f4","slug":"they-wrapped-the-shopkeeper-in-a-quilt-and-took-away-thousands-of-goods-ghazipur-news-c-20-1-102744-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दुकानदार को रजाई में लपेटकर बांधा, ले भागे हजारों के सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दुकानदार को रजाई में लपेटकर बांधा, ले भागे हजारों के सामान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोड़सरा गांव में सोमवार की रात कुछ हौसला बुलंद चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिए। मंगलवार को पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
गोड़सरा गांव निवासी दीपक जायसवाल की गांव के ही दलित बस्ती में किराने की दुकान है। आरोप है कि वह रोज की ही तरह रात में दुकान में सोए हुए थे। इसी बीच देर रात कुछ बदमाश दरवाजा तोड़कर उसके दुकान में दाखिल हो गए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रजाई से लपेटकर बांध दिया। दुकान के कीमती सामानों सहित नगदी को लेकर फरार हो गए। दुकानदार के शोर-शराबा के बाद मौके पर जुटे लोगों ने इसे खोल कर बाहर निकाला। पीड़ित द्वारा तत्काल 112 हेल्पलाइन नंबर के जरिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित का बयान दर्ज करने के साथ ही तफ्तीश में जुट गई है।
वहीं पीड़ित दुकानदार ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।