फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be no kurbani in public places

Ghazipur News: सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

Sun, 18 Jun 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
There will be no kurbani in public places
आगामी त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) को सकुशल संपन्न कराने को जिला और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के विभिन्न थानों पर शांति समिति की बैठक कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में साफ-सफाई, बिजली और पानी संबंधित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में शनिवार की देर शाम शांति समिति की बैठक हुई। इसमें लोगों ने त्योहार पर बिजली, पानी, साफ सफाई का मुद्दा उठाया। कासिमाबाद कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने कहा की शासन के मंशा के अनुरूप और जिला अधकारी के निर्देशानुसार प्रतिबंधित जानवर और बड़े जानवरों की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं होगी। सभी लोगों को छोटे जानवर की कुर्बानी देनी होगी। कहा की सार्वजनिक स्थानों पर ईद उल अजहा की नमाज और खुले स्थान और सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं होगी। नगर पंचायत प्रशासन को हिदायत दिया की त्योहार पर साफ सफाई तथा पानी की व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी ने कुर्बानी को आस्था के विषय का हवाला दिया और नगर को स्वच्छ रखने का सहयोग मांगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंगद यादव, शेषमणि, लेखपाल उपेंद्र नाथ राय, लिपिक हरिप्रकाश, अमरनाथ सिंह, वसीम अब्बासी, नौशाद अयान, शोएब अंसारी, अजय राय सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed