{"_id":"6213d5b9567d3720cb73a252","slug":"there-will-be-a-tussle-between-94-in-the-election-fray-in-seven-assemblies-ghazipur-news-vns639781535","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात विधानसभाओं में चुनाव मैदान में 94 के बीच होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात विधानसभाओं में चुनाव मैदान में 94 के बीच होगा घमासान
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। नाम वापसी के दौरान दो विस क्षेत्रों से तीन प्रत्याशियों की ओर से अपना नामांकन वापस ले लिया गया। इस तरह से चुनाव मैदान में अब सभी सात सीटों पर 94 उम्मीदवार जोर आजमाइश करेंगे। सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी सदर विस में भाग्य आजमाएंगे।
जिले में सात मार्च को मतदान कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन कार्य के तहत सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 109 उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 12 पर्चों को खारिज कर दिया गया। इसके बाद 97 प्रत्याशी रह गए। आज नाम वापसी के दौरान विभिन्न विधानसभाओं में कुल तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसमें विधानसभा जंगीपुर से निर्दल रोहिणी कुमार कुशवाहा तथा विधानसभा जखनिया से निर्दल तेरसी देवी एवं दीपक कुमार ने अपना नाम वापस लिया। अब सभी सात विधानसभाओं में कुल 94 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
इसमें सदर विधानसभा में सबसे अधिक 19, जंगीपुर में 13, जमानिया में 14, मुहम्मदाबाद में 10, जखनिया में 15, जहूराबाद में 13 एवं सैदपुर विधानसभा में 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनके भाग्य का फैसला 28 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे।