फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There were complaints of possession and illegal recovery

कब्जे और अवैध वसूली की आईं शिकायतें

Sat, 20 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
There were complaints of possession and illegal recovery
सैदपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी एम पी सिंह एवं पुल? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के सातों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कब्जे और अवैध वसूली की शिकायतों पर अधिकारी गंभीर रहे। डीएम और एसपी ने फरियादियों की फरियादें सुनीं और उनके निपटारे का निर्देश दिए। सातों तहसीलों में कुल मिलाकर 524 प्रार्थना पत्र आए। जिनमे से महज 18 शिकायतों का ही निपटारा किया जा सका। अधिकारियों ने अधीनस्थों को समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर रहने की हिदायत दी। मुख्य दिवस सैदपुर में हुआ। जहां नौ बजे से ही दूर-दराज इलाकों से फरियादी पहुंच चुके थे। सुबह 10 बजे पहुंचे डीएम एवं एसपी ने एक-एक प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई शुरू की।
विज्ञापन

औड़िहार : सुबह दस बजे शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर सबसे पहला प्रार्थना-पत्र एसडीएम के समक्ष रामचरनपुर निवासी प्रियंका ने दिया। कहा कि प्रबंधन प्रमाणपत्र देने की एवज में 25 हजार रुपये मांग रहा है। एसडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले का निपटारा करने को कहा। 10.30 बजे डीएम मंगला प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह पहुंचे और फरियादियों की फरियादें सुनीं। यहां 135 प्रार्थना-पत्र आए, जिसमें महज पांच का निपटारा हुआ। सेवराई : तहसील क्षेत्र के सरैला गांव निवासी राशिद खान ने प्रार्थना पत्र देकर लोक निर्माण विभाग द्वारा चक-आउट की जमीन में सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। कहा कि सरैला मौजा में चक आउट की जमीन पर उसका काब्जा होने के बावजूद विभाग ईदगाह तक जाने वाली सड़क का निर्माण करा रहा है। जिसमें बेवजह उसकी जमीन जा रही है। जखनिया में एसडीएोम की अध्यक्षता में 115 शिकायत पत्र में दो का, सदर तहसील में 71 में चार, सेवराई में 38 में एक, जमानिया में 69 में दो, मुहम्मदाबाद में 54 में तीन, कासिमाबाद में 42 में से एक प्रार्थना-पत्र का निपटरा किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक बाल गोविंद आदि मौजूद रहे। उधर, डीएम ने अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निपटारे में गंभीरता लाने का निर्देश दिया। लेखपालों को अपने-अपने हल्के से प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक-एक तालाब एवं चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed