फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was a traffic jam due to the trailer getting stuck, people were worried

Ghazipur News: ट्रेलर फंसने से लगा जाम, हलकान हुए लोग

Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam due to the trailer getting stuck, people were worried
नंदगंज। शादियाबाद मोड़ पर ट्रेलर फंसने से मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद ट्रेलर हटाए जाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बाजार स्थित शादियाबाद मोड़ पर अचानक एक ट्रेलर फंस गया। देखते ही देखते मार्ग के दोनों तरफ भारी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रेलरों और सब्जी लदे पिकअप की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

छोटे वाहन भी फंस गए। जाम के चलते दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, मरीज और दोपहिया वाहन चालक सड़क पर फंसे रहे। नंदगंज बाजार के शादियाबाद मोड़ पर पिछले दिनों पुलिया लगाई गई थी। विभाग ने पुलिया लगाने के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के आवागमन के कारण पुलिया धंस गई, जिससे ट्रेलर जाकर फंस गया। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। करीब एक घंटे के बाद ट्रेलर को किसी तरफ निकालकर वाहनों को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से चोचकपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को शादियाबाद मोड़ से फोरलेन पर भेज देने से मोड़ के पास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed