फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was a ruckus in the procession, the young man was beaten up and injured

बरात में मचाया उत्पात, युवक को मारपीटकर किया घायल

Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus in the procession, the young man was beaten up and injured
बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में उत्पात मचा रहे मनबढ़ युवकों ने मना करने पर एक युवक को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शादियाबाद के मरदानपुर गांव निवासी शिवलोचन राम बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव में साले की पुत्री के विवाह में गए हुए थे। देर शाम विवाह में रस्म अदायगी चल रहा था। इसी गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक पहुंचे और उत्पात मचाने लगे। इस पर शिवलोचन राम उन युवकों को समझाने-बुझाने लगे। इससे मनबढ़ युवक और नाराज हो गए और शिवलोचल राम को मारपीटकर घायल कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे। पीड़ित ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मनबढ़ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed