फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was a jam for an hour, school buses remained stuck

Ghazipur News: एक घंटे तक लगा जाम, फंसी रहीं स्कूली बसें

Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
There was a jam for an hour, school buses remained stuck
स्थानीय बाजार के चोचकपुर मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार को सुबह 8 से 9 बजे तक एक घंटे तक जाम लगा रहा। एक घंटे के जाम में लोग हांफ गए। यहां तक कि जाम में स्कूली बस भी फंसे हुए नजर आए।
विज्ञापन

जाम के कारण सबसे अधिक दिक्कत राहगीरों को आवागमन में हुई। एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से जाम को समाप्त कराया। मालूम हो कि सब्जी मंडी में सुबह से ही किसान व व्यापारी आना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

वे वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इसी क्रम में सब्जी मंडी में खरीदार भी पहुंचते हैं। काफी संख्या में वाहन सड़क के किनारे खड़े होने से यातायात बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे तितर-बितर तरीके से लगाते हैं। रही-सही कसर ठेला व खोमचे वाले पूरी कर देते हैं। वह भी सड़क पर अपने ठेलों को खड़ा करके विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की बिक्री करते हैं।

चोचकपुर मार्ग पर डाकघर, बैंक और छह से ज्यादा स्कूल स्थित हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। जाम में फंसे होने के कारण लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed