फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There's 32 minutes to scare ..

दहशत भरे रहे वो 32 मिनट..

Sat, 25 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 25 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
There's 32 minutes to scare ..

जिले में शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11:44 से 12:16 बजे के बीच करीब 32 मिनट

विज्ञापन
के अंतराल में दो बार आए भूकंप के तेज झटके से जिला पूरी तरह से कांप उठा। भूकंप का पहला झटका करीब 1 मिनट तथा दूसरा झटका 10 सेकेंड तक महसूस किया गया। इसके चलते दफ्तरों, दूकानों, अस्पतालों और घरों में भगदड़ मच गई। हर कोई जान बचाने के लिए खुले में आ गया। बाजारों में भी लोग खुले में जुटे रहे। वाहनों पर सवार लोग भी जहां-तहां ठहर गए। झटका महसूस होने पर स्कूलों में मौजूद बच्चे भी घबराकर चिल्लाने लगे। हालांकि जान-माल की अभी तक कोई क्षति नहीं हुई है। फिर भी भूकंप की वजह से हर ओर दहशत का माहौल है।

शनिवार को पूर्वाह्न 11:43 बजे तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन 11:44 बजे अचानक भूकंप आया। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब उन्हें धरती में कंपन महसूस हुई और आसपास की चीजें हिलतीं और गिरती दिखीं तो उन्हें भूकंप समझ में आ गया। इसके बाद जो जहां था, वहीं से अपनी जान बचाने के लिए खुले आसमान के नीचे भागने लगा। भगदड़ के बीच देखते ही देखते घर, आफिस और दूकान पूरी तरह से खाली हो गए।

 बाजारों में खुले आसमान के नीचे लोगोें की भीड़ जमा हो गई। अस्पतालों से मरीज और उनके तीमारदार भी भागने लगे। भूकंप आने की वजह से और भीड़ जुटने की वजह से जहां-तहां वाहन रुक गए। स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहाल भी भूकंप महसूस कर सहम कर चिल्ला उठे और कक्षों से भागते हुए बाहर आ गए।

उनमें दहशत का आलम यह था कि वह डर के कारण कक्षों में जाने को तैयार नहीं हो रहे थे। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी लेकिन इसी बीच करीब 12:16 बजे फिर भूकंप का झटका आ उठा। झटका महसूस होने पर फिर लोग थर्रा उठे और दोबारा भगदड़ मच गई। हालांकि भूकंप के झटके  से जिले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जनमाल की क्षति भी बच गई है। भूकंप के झटके को लेकर लोग में अभी भी दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed