फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is animosity towards Dalits and backward classes in BJP: Shankh Lal

दलितों और पिछड़ों के लिए भाजपा में विद्वेष : शंखलाल

Tue, 01 Jul 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is animosity towards Dalits and backward classes in BJP: Shankh Lal
गाजीपुर। सपा के पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि दलितों व पिछड़ों को लेकर भाजपा के मन में जन्मकाल से ही नफरत और विद्वेष भरा है।
विज्ञापन

आंबेडकर जैसे महापुरुषों के प्रति भी उनके मन में नफरत भरी है। सपा 2027 में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय समता भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते हैं। उन्होंने गांधी, लोकनायक जयप्रकाश और आंबेडकर का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के मन में देश के महापुरुषों के लिए कोई सम्मान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहेब को गरीबों, पिछड़ो, दलितों का मसीहा बताते हुए कहा यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। मुल्क के अमन, चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है।
देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना जरूरी है। उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को बाबा साहब का ही नहीं बल्कि देश के संविधान का अपमान बताया।

कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद तथा गरीबों की खुशहाली के लिए बाबा साहेब के संविधान को बचाना होगा।
इसके बाद वह जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बैदापुर व सदर के सकरा गांव में आयोजित पीडीए जनपंचायत में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed