फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There are many booths with minimum facilities

तमाम बूथों पर नहीं हैं न्यूनतम सुविधाएं

Fri, 03 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
There are many booths with minimum facilities
बूथ की जांच करते अफसर - फोटो : amar ujala
िधानसभा चुनाव का नामांकन कार्य शुरू होने में गिनती के दिन  शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक जिले के  कई बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। यहां बिजली, पानी, शौचालय और रैंप की सुविधा नहीं हैं। कई बूथ  ऐसे भी हैं जहां जाने वाले मार्ग की हालत खराब है।विधानसभा का चुनाव जनपद में सातवें एवं अंतिम चरण में आठ मार्च को कराया जाएगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही हैै। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर न्यूनतम सुविधाएं जैसे पानी, छाया, शौचालय, विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप आदि होने चाहिए।
विज्ञापन


ये व्यवस्थाएं न होने पर संबंधित विभागों को उसे पूरा कराए जाने का निर्देश दिया है। लेकिन विभागों की लापरवाही के चलते तमाम बूथों पर ये  सुविधाएं नहीं हैै। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 1601 मतदान केंद्र एवं 2591 मतदेय स्थल हैं। जिला प्रशासन द्वारा बूथों की सुविधाओं को लेकर कराए गए सर्वे के अनुसार 89 बूथों पर आज भी पेयजल की सुविधा नहीं है। इसी तरह 198 बूथों पर रैंप नहीं है। 143 बूथों पर शौचालय की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा 1231 बूथों पर बिजली नहीं है जबकि 204 बूथों पर फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। 1266 बूथ ऐसे हैं, जहां शेड नहीं है। कई बूथों पर जाने के लिए मार्ग भी ठीक नहीं है।सभी बूथों पर जल्द से जल्द न्यूनतम सुविधा उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। लेकिन संबंधित विभागों के रुचि न लेने के कारण सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं अभी तक सुनिश्चित नहीं हो सकी हैं जबकि नामांकन शुरू होने में गिनती के  दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में यह सुविधाएं अगले कुछ दिनों में पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed