फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Then came the power department's stick, FIR on 55

फिर चला बिजली विभाग का डंडा, 55 पर एफआईआर

Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Then came the power department's stick, FIR on 55
गाजीपुर। शहरी क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता के निर्देशानुसार विजिलेंस और विभागीय संयुक्त टीम द्वारा शहर में मार्निंग रेड किया गया। जिसमें काजीटोला, सैयादवाड़ा, गोलाघाट, रायगंज एवं उनके आस-पास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सीधे चोरी में 12 लोगों पर एवं मीटर से अलग केबल लगा कर चोरी करते हुए 15 तथा पूर्व में बकाए पर चोरी करते हुए 20 लोगों के खिलाफ विद्युत थाना रौजा में एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि चेकिंग अभियान में बाईपास करके टोटो टेंपू चार्ज करते हुए आठ लोगों को पकड़ा गया है। जिन पर भी कार्यवाही हुई है। सभी टोटों चालकों और मालिकों से अनुरोध किया गया कि अपने टोटो को चार्ज करने के लिए वैलिड संयोजन लेकर ही चार्ज करें नहीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान उपखंड अधिकारी शिवम राय ,विजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश कुमार , पंकज चौहान, अवर अभियंता प्रकाश नगर अविनाश कुमार, विनय तिवारी एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली चोरी करते आठ पकड़े गए
मनिहारी। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में शनिवार को बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करते हुए आठ लोगों को पकड़ा। एसडीओ मिठाई लाल ने बताया की विद्युत उपभोक्ता चोरी छिपे कनेक्शन, वाट से अधिक का बिजली उपयोग करते पाए गए। ऐसे लोगों को अपना लोड बढ़वाने तथा बिल बकायादारों को समय से बिल जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जले तथा निष्क्रिय एक दर्जन घरों में लगे मीटरों को तुरंत हटाकर नया मीटर लगाने का निर्देश दिए। मौके पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि दुल्लहपुर पावर हाउस का कोड़री फीडर सबसे बड़ा है। जहां आवश्यकता से अधिक लोड के चलते विद्युत फाल्ट, ट्रांसफार्मर का जलना आदि शिकायत बनी रहती है। जिसका संज्ञान लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से खपत हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा। सघन चेकिंग अभियान में जेई बीबी लाल, जितेंद्र सिंह मीटर रीडर, राजकुमार कुशवाहा, शमीम सहित संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed