फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Theft of 10 lakhs rupees smart phone from mobile show room in ghazipur up

यूपी: मोबाइल शोरूम पर चोरों का धावा, उड़ाए 10 लाख के स्मार्ट फोन

Mon, 15 Feb 2021 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Theft of 10 lakhs rupees smart phone from mobile show room in ghazipur up
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली के स्थानीय बाजार स्थित शोरूम से चोरों ने सोमवार की सुबह शटर तोड़कर 10 लाख के स्मार्ट फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी होते लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ चोरों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी संचालक सौरभ बरनवाल प्रतिदिन की तरह रविवार की देर स्मार्ट फोन शोरूम देर शाम बंदकर घर चले गए। इधर भोर में करीब 4:25 बजे लोहे की रॉड से शटर चाड़कर चोर घुस गए। साथ ही सभी स्मार्ट फोन लेकल फरार हो गए।
विज्ञापन


जब आस-पास के लोग टहलने के लिए निकले तो शोरूम खुला देख तत्काल सूचना संचालक को दी। जानकारी मिलते ही शोरूम पर पहुंचे संचालक सौरभ बरनवाल अंदर का दृश्य देखकर बिलख पड़े। तब तक आस के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ चोरों को चिन्हित करने में जुट गए। पीड़ित शोरूम संचालक सौरभ बरनवाल ने बताया कि चोरों ने 10 लाख के स्मार्ट फोन पर हाथ साफ कर दिया है। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed