{"_id":"67588ac45b77909c5b004dbe","slug":"theft-in-a-jewellery-shop-and-house-revealed-six-accused-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-124800-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सराफा दुकान और घर में हुई चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सराफा दुकान और घर में हुई चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। भुडकुड़ा और दुल्लहपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। सीओ भुड़कुड़ा के मुताबिक दोनों मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से चोरी गए सामान भी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच भुड़कुड़ा थाना और एक सैदपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।
अलीपुर मदंरा जखनिया की जखनिया बाजार में सराफा की दुकान हैं। आठ नवंबर की रात में चोर दुकान का शटर चाड़कर सोने व चांदी के जेवर नाक की किल 25, पायल भारी वाला 50 जोडा बिछिया 1000 पीस आदि चुरा ले गए थे। इसी तरह दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी योगेंद्र नाथ यादव के यहां चार अक्तूबर को चोरी हुई थी।
चोर में कान की कील तीन सोने की, पायल चांदी की चार पायल व नगद रुपये चुरा ले गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच भुड़कुड़ा और दुल्लहपुर थाने की पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीओ भुड़कुड़ा चोब सिंह के मुताबिक दोनों ही मामले का खुलासा हो गया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया है।
सीओ के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश वर्मा निवासी ग्राम कस्बा जखनियां, लखंददर उर्फ छोटू चौहान निवासी ग्राम साहपुर सोम्मन राय, सतीश उर्फ चन्दु चौहान निवासी ग्राम रामबन, लविश कुमार निवासी ग्राम मंझनपुर, श्रवण भारद्वाज निवासी ग्राम कवला जखनियां और राजू निवासी ग्राम गैबीपुर थाना सैदपुर को गिरफ्तार किया है। संवाद