{"_id":"5793bcee4f1c1b7a41c4d1b1","slug":"theft-case-against-three-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में तीन लोगों के खिलाफ केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में तीन लोगों के खिलाफ केस
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में शहर से चंदननगर कालोनी, रोजा रेलवे क्रासिंग और मिश्रौलिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कनेक्शन के अलावा अलग से केबिल जोड़कर बिजली जलाने पर चंदननगर के तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। दो लाख रुपये का बकाया भी वसूल किया गया।
चेकिंग अभियान में शामिल प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि आज एसडीओ की देखरेख में चंदननगर कालोनी, रौजा रेलवे क्रासिंग और मिश्रौलिया में करीब 20 लोगों के कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान चंदन कालोनी में तीन लोग वैध कनेक्शन होने के बाद भी अलग से केबिल जोड़कर अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पाए गए। इन लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया। इसके अलावा बकाया को दो लाख रुपया वसूल किया गया।
एसडीओ अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अगर कोई उपभोक्ता कनेक्शन के अलावा अलग से केबिल जोड़कर बिजली की चोरी कर रहा है तो वह अपने तारों को खंभा से उतार दे।
अगर चेकिंग के दौरान अवैध रूप से बिजली जलाते पाया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
चेकिंग टीम में पीरनगर उपकेंद्र के जेई चित्रसेन प्रसाद, रौजा जेई जितेंद्र गुप्ता, मीटर विभाग के विनय तिवारी सहित लाइनमैन मौजूद रहे। चेकिंग अभियान के चलते मुहल्लावासियों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। इस दौरान सबसे ज्यादा वे लोग परेशान रहे, जिनका अधिक बिल बकाया था या अवैध रूप से बिजली चला रहे थे।