फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   thef

चोरों ने मेडिकल स्टोर से 35 हजार नकदी उड़ाया

Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
thef
भदौरा बाजार में बीती रात मेडिकल की दुकान से चोरी के बाद सीसीटीवी के फुटेज को देखते दुकानदार। - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ करने के साथ सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की। सतरामगंज निवासी अमित कुमार गुप्ता की बाजार में मेडिकल की दुकान है। रोज की तरह वह मंगलवार को देर शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। इस बीत रात में चोरों ने मुख्य गेट के चैनल की कुंडी तोड़ी दिया और दुकान में घुस गए। जहां बिक्री के 35000 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तार काटने के साथ क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी दिनेश अकेला ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। उधर, सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। काफी देर तक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को चिह्नित करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सीसीटीवी क्षतिग्रस्त होने से सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed