फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The younger brother riding a bike died after being hit by a vehicle, the elder brother's condition is critical

Ghazipur News: वाहन के धक्के से बाइक सवार छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर

Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The younger brother riding a bike died after being hit by a vehicle, the elder brother's condition is critical
कासिमाबाद। कोतवाली थानाक्षेत्र के सिधउत गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर शुक्रवार की शाम वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात उपचार के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई। वह भतीजी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर तहसील से बड़े भाई के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन

मरदह थानाक्षेत्र के पांडेयपुर सुरजन भोजापुर गांव निवासी राजू खरवार छोटे भाई पवन खरवार (30) के साथ बाइक से पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कासिमाबाद तहसील आए थे। वापसी में दोनों भाई बाइक से घर जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर सिधउत गांव के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। इससे दोनों भाई गिरकर अचेत हो गए। इधर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इलाज के दौरान देर रात पवन की मौत हो गई। जबकि उसके बड़े भाई राजू के सिर में चोट लगने से स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिधउत गांव निवासी बनारसी खरवार के तीन पुत्रों में गंभीर रूप से घायल राजू खरवार दूसरे और पवन सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई दीपक खरवार पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक के पिता बनारसी खरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजू खरवार छोटे भाई पवन के साथ पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने गया था। पुलिस ने बनारसी खरवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सर्विस लेन जो पश्चिम तरफ मरदह इलाके को जोड़ता है। करीब 10 किलोमीटर के इस मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर होने से लोग प्रतिदिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। वजह पूर्वांचल एक्सप्रेस का यह सर्विस लेन वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन को जोड़ता है। ऐसे में वाराणसी की तरफ आने वाले लोग, जिन्हें रसड़ा, मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद के अलावा बिहार की ओर जाना है वे इस सर्विसलेन की तरफ आते हैं। ऐसे में आए दिन बाइक सवार घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed