फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man was shot in the chest after being hit with a rod

राड से वार कर युवक को सीने में मारी गोली

Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man was shot in the chest after being hit with a rod
करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा काली मंदिर के पास रविवार की शाम दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने राड से वार कर युवक के सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इधर पुलिस टीम ने बड़हरिया के पास से घेराबंदी करके एक हमलावर को धर-दबोचा और पूछताछ में जुट गई। वहीं हमलावरों की दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

धरम्मरपुर गांव निवासी शैलू यादव (25) सेना भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ और व्यायाम करने के लिए प्रतिदिन की तरह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से बड़सरा कालीमंदिर के पास पहुंचा। जैसे ही बाइक मंदिर के पास खड़ा किया, पीछे से आए दो बाइक सवार चार हमलावरों ने उसपर राड से हमला कर दिया। इसको लेकर उसके दो अन्य साथी हमलावरों से भिड़ गए। इधर शैलू यादव जमीन पर गिर पड़ा। जैसे ही खड़ा हुआ एक हमलावर ने उसके सीने में तमंचे से गोली मार दी। इधर गोली लगते ही शैलू के अन्य साथी भाग गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां बाइक छोड़ पैदल ही भाग गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने घेराबंदी करके एक हमलावर को बड़हरिया स्थित सिवान से धर-दबोचा। पुलिस फिलहाल हमलावर से पूछताछ करने के साथ हमलावरों के दोनों बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में पड़ोस गांव सरईया के कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर खुन्नस खाए युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक हमलावर पकड़ा गया है। शेष तीन हमलावरों को भी चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही दबोच लिए जाएंगे। घायल का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed