फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man pressed the trigger by placing the pistol close to him, narrowly avoiding a bullet miss.

Ghazipur News: तमंचा सटाकर दबाया ट्रिगर, गोली मिस होने से बचा युवक

Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The young man pressed the trigger by placing the pistol close to him, narrowly avoiding a bullet miss.
गहमर। गहमर पट्टी परमाराय गांव में बृहस्पतिवार की शाम घर में घुसकर हमलावर ने जान से मारने की नीयत से एक युवक के सीने पर तमंचा रखकर दो बार ट्रिगर दबाया। गोली मिस हो गई। युवक के भाई रेलकर्मी सोनू सिंह हमलावर से तमंचा छीनकर शोर मचाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस तमंचा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई। देर रात रेलकर्मी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि गहमर पट्टी परमाराय निवासी सोनू सिंह उर्फ इक्ष्वाकू ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह रेलवे में बिहार प्रांत के वैशाली में टीटी के पद पर तैनात हैं। बताया कि 27 नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने गहमर स्थित आवास पर मौजूद थे। इस दौरान गांव के ही पट्टी खेलूराय निवासी सौरभ सिंह घर में घुस आया और गाली देते हुए भाई सिद्धार्थ सिंह के सीने पर तमंचा सटाकर ट्रिगर दबाने लगा। संयोग रहा कि दोनों बार गोली मिस हो गई। तबतक मैंने आरोपी सौरभ सिंह के हाथ से तमंचा छीन लिया और शोर मचाने के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सौरभ सिंह को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि रेलकर्मी की तहरीर पर आरोपी सौरभ सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरे दिन आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed