फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man jumped from Hameed Setu into the Ganges

युवक ने हमीद सेतु से गंगा में लगाई छलांग

Wed, 02 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
The young man jumped from Hameed Setu into the Ganges
गाजीपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत हमीद सेतु से बुधवार की दोहपर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। जबकि पुलिस अभी घटना को लेकर अनभिज्ञता जता रही है। उधर गंगा नदी में कूदे युवक का अभी तक कुछ अता-पता नहीं चल सका है। हमीद सेतु से गुजर रहे राहगीरों ने बताया कि युवक टी-शर्ट पहने हुआ था। वह गाजीपुर की तरफ से पैदल आया और सेतु पर खड़ा होकर नीचे देख रहा था। राहगीर अभी कुछ समझ पाते इसी बीच उसने छलांग लगा दी। इधर रेल कम रोड ब्रिज के निर्माण में जुटे कर्मियों की नजर पडी तो तुरंत अपनी स्टीमर पर सेफ्टी जैकेट, रस्सी, जाल आदि लेकर युवक को बचाने निकल पड़े, लेकिन तेज बहाव के कारण वह कुछ क्षणों में पानी में समा गया। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना की सूचना नहीं मिली है। वैसे वह अपने स्तर से गंगा में कूदे युवक की तलाश करवा रहे हैं।
विज्ञापन

छत की सैटरिंग गिरने से मजदूर घायल
सुहवल । थाना के स्थानीय गांव में एक मकान की छत की सैटरिंग बुधवार को अचानक टूट गई। हादसे में बाराचवर निवासी मजदूर मुन्ना राजभर (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed