{"_id":"d54f1afec711aa18ff1499723f427c49","slug":"the-young-man-died-after-being-crushed-by-the-bus-stand-ruja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौजा स्टैंड पर बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौजा स्टैंड पर बस से कुचलकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती निजी बस से उतरने की कीमत युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। शहर कोतवाली के रौजा स्थित मुहम्मदाबाद बस स्टैंड पर सोमवार की दोपहर चलती निजी बस से उतरते समय गिरकर पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। दुर्घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। इसके चलते कुछ समय के लिए आवागमन अवरुद्ध रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी भुनेश्वर कुशवाहा का पुत्र मनोज कुशवाहा (25) गुजरात से वाराणसी आया और वहां से निजी बस से गाजीपुर आ रहा था। जैसे ही बस रौजा स्थित मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास पहुंचकर धीमी हुई मनोज नीचे उतर गया। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर बस के पहिये के नीचे आ गया, उसकी मौत मौके पर ही हो गई। जब तक आसपास के लोग एकत्रित होते चालक बस लेकर भाग निकला।
इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस मामले में मृत युवक के पिता की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।