{"_id":"582f509a4f1c1bcc5e8fe081","slug":"the-woman-entered-the-house-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला को मारी गोली
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुरखुर्द गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या के एक मामले में चश्मदीद गवाह वृद्धा तथा एक बालक को निशाना बनाकर गोली मार दी। संयोग रहा कि गोली वृद्धा तथा विकलांग बालक के हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्धा और बालक को अस्पताल न भेजकर थाने ले आई और वहां काफी देर तक पूछताछ करती रही। जबकि परिवार के सदस्य घायलों को तत्काल इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाना चाहते थे। परिवार वालों ने इस बात की शिकायत जब एसपी से की, इसके बाद तत्काल घायलों को सीएचसी मुहम्मदाबाद ले जाया गया।
शेरपुरखुर्द गांव निवासी अशोक राय उर्फ लल्लन राय की विधवा पत्नी माधुरी राय (60) शाम के समय अपने घर में बैठी हुईं थी। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे हथियारबंद हमलावर अचानक घर में घुसकर फायरिंग करने लगे। गोली वृद्धा के दाहिने हाथ तथा पास में मौजूद विकलांग बालक आकाश (13) के हाथ में लग गई। दोनों लहूलुहान हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।इस बीच हमलावर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना भांवरकोल थाने की पुलिस को दी। थाने से पहुंची पुलिस ने घायल वृद्धा और बालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाए थाने ले गई। घर वालों ने जब इसकी शिकायत पुलिस कप्तान और आलाधिकारियों से की तब थाने की पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार कराया गया।
मालूम हो कि बीते 30 दिसंबर 2015 में दरवाजे पर बैठे अशोक राय की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की चश्मदीद गवाह माधुरी राय को बदमाशों काफी दिनों से धमकी दे रहे थे और मुकदमे में सुलह-समझौते का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
महिला ने भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुरखुर्द गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या के एक मामले में चश्मदीद गवाह12 और 13 नवंबर को इसकी लिखित सूचना पुलिस अधीक्षक सहित जोन के आलाधिकारियों को देकर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चर्चा है कि सपा के एक कद्दावर नेता द्वारा हमलावरों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके कारण पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चा है। लोग अपराध पर नियंत्रण की बात कर रहे थे।