फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The wife who went to save her husband was killed by hitting her with a brick

Ghazipur News: पति को बचाने गई पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या

Tue, 13 Jun 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The wife who went to save her husband was killed by hitting her with a brick
थाना क्षेत्र के करदह कैथवली गांव में रविवार की रात पति को बचाने गई पत्नी के सिर पर ईंट से कूचकर जेठ ने हत्या कर दी। मजदूरी के पैसे के लेने-देन के दौरान दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

करदह कैथवली गांव निवासी रामकेवल यादव और रामप्रवेश यादव दोनों सगे भाई ट्रक से गिट्टी एवं बालू उतारने का कार्य करते हैं। दोनों का मकान एक दूसरे के बगल में स्थित है। दिन में मजदूरी के बाद दोनों रात में सोने के समय एक दूसरे को शराब के नशे में गालियां देने लगे। देखते- देखते दोनों भाइयों में हाथापाई के साथ मारपीट शुरू हो गई और लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंची रामप्रवेश यादव की पत्नी सुनीता यादव (30) पति को पिटता देख बीच-बचाव करने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान जेठ रामकेवल यादव ने महिला के सिर पर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से गंभीर रूप घायल सुनीता देवी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन करने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र बताया कि मृतका सुनीता के पति रामप्रवेश यादव के तहरीर पर सगे बड़े भाई रामकेवल यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही हमले में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


मासूमों के सिर से उठा मां का साया
मरदह। सगे भाइयों के विवाद में बीच-बचाव करने की गई महिला की हत्या के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मची हुई है। इधर घटना के बाद निधि, ऋषभ और रोशनी दरवाजे पर आने वाले लोगों के चेहरे निहारते हुए गुमसुम थे। इन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। मासूम चेहरे को देखकर हर किसी का कलेजा फटा जा रहा है। गांव के लोग बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed