फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The weather was beautiful rain jhamajhama

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 17 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The weather was beautiful rain jhamajhama
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
पिछले कई दिनों से तेज धूप व गर्मी के बाद गुरुवार के दोपहर बाद मौसम का रुख अचानक पलट गया। आसमान में काली घटाएं छा गई तथा झमाझम बारिश शुरू हो गई और मौसम सुहावना हो गया। लेकिन जनपद के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जल-जमाव हो गया। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में टूटे हुए मार्ग पानी से डूब गए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवागमन भी घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और आकाश में बादल छा गए। देर शाम जनपद के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश भी हुई।

दूसरे दिन सुबह धूप निकली और आसमान बिल्कुल साफ था। गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल था। तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। भयंकर गर्मी झेल रहे लोगों को आसमान में छाए बादलों और तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिलने की आस बंधी। समय बढ़ने के साथ ही आस जुटती नजर आई। दोपहर बाद अचानक मेघ झूम कर बरसे। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस काफी बढ़ गई।
विज्ञापन



बारिश होने से नगर के सकलेनाबाद-दुर्गा चौक, रौजा, खोवा मंडी, मिश्रौलिया, मालगोदाम, खजुरा चौराहे से पुलिस लाइन मार्ग, लंका से कचहरी रोड सहित अन्य स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-29 के नंदगंज बाजार, मुहम्मदाबाद तहसील सहित करीमुद्दीनपुर मार्ग, सैदपुर तिराहा, सुहवल-जमानिया मार्ग, ताड़ीघाट-बारा मार्ग, बिरनो-मऊ मार्ग आदि पर काफी जलजमाव हो गया था। मानसून की पहली बारिश में नगर पालिका की की तैयारियों पोल खुलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के निचले इलाके में जलभराव होने से लोग परेशान दिखे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार दोपहर के समय हुई वर्षा  से नगर की नालियां जाम होकर सड़क पर दंगा पानी बहने लगा, वहीं गांव की  नालियों की साफ-सफाई न होने से वर्षा का पानी रास्तों पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed