{"_id":"60f312ff8ebc3e79a620f4a0","slug":"the-weather-turned-pleasant-due-to-rain-ghazipur-news-vns601011037","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को जहां गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव ने परेशानी खड़ी कर दी।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ था। गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। शनिवार को सुबह आसमान में बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश की वजह से शहर के शहर के रुई मंडी, रौजा और कचहरी स्थित राइफल क्लब सहित कई जगहों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही स्थिति विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही।
नंदगंज : तेज बारिश से बाजार के मुख्य मार्ग तथा गलियां पानी से लबालब हो गईं। मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए पैदल एवं दो पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मुख्य मार्ग पर सौरम मोड़ के पास कई दुकानों के अंदर सड़क का पानी घुस गया। दुकानदार दुकान के सामने मिट्टी का मेड़ बनाते नजर आए। गाजीपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर सौरम मोड़ से शादियाबाद तिराहे तक की सड़क पर आरसीसी न होने से सड़क कई जगहों पर टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। शेष बाजार में आरसीसी बनी सड़क पर पटरी के दुकानदारों ने अपने-अपने सामने मिट्टी गिराकर ऊंचा कर लिया है। इससे बरसात का पानी आरसीसी सड़क पर ही जमा हो गया। सड़क पर दो दशक पहले बनी नाली सड़क धरातल से काफी नीचे तथा मिट्टी पट जाने से बेमतलब हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने मांग किया कि सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए।