फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The weather became plesent due to the rain with strong wind

तेज हवा संग हुई बारिश से खुशगवार हुआ मौसम

Tue, 01 Jun 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
The weather became plesent due to the rain with strong wind
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को दिन में तेज हवा संग बारिश हुई। इसके चलते जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं मार्ग पर पानी लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों को काटकर आवागमन शुरु कराया। शहर में दिन में एक बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते करीब डेढ़ बजे बारिश होने लगी। हालांकि बारिश कुछ देर ही हुई। थोड़ी देर हुई बारिश से जहां मौसम खुशगवार हो गया वहीं कई जगहों पर पानी लगने से आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ। जमानिया क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश में नगर क्षेत्र के हर मुहल्ले की नालियां भर गई तथा सड़कों पर घुटने तक पानी लग गया। कमोवेश यही स्थिति स्टेशन बाजार सहित कई सड़कों की रही। नगर के क़स्बा बाजार से दुर्गा चौक जाने वाली रोड पर पानी लग गया। बाजार करने आए लोग नाली के गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर दिखाई दिए। कई दुकानों में भी पानी घुस गया था। तहसील परिसर पोस्ट ऑफिस एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि जगहों पर भी पानी भरा रहा। अचानक हुई बारिश ने नगरपालिका की नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। कहीं नालियों के ऊपर से सड़क पर पानी बहता नजर आया तो कहीं पूरी सड़क ही जलमग्न दिखाई दी। कस्बा बाजार की सड़क तो झील में तब्दील हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर भगीरथपुर, मलसा, बैरनपुर आदि जगहों पर पेड़गिर जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने पेड़ कीटहनियों को काटकर आवागमन शुरु कराया। दुल्लहपुर: तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई लोगों के टिन शेडउड़ गए। कई पेड़ों की डालियां टूटकर जमीन पर गिर गई। किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मरदह : महाहर धाम जाने वाली सड़क पर गायत्री मंदिर के सामने सड़क जलमग्न होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed