फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The weather became pleasant due to drizzling after a whole day

Ghazipur News: दिन भर बदली के बाद बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 21 Jun 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzling after a whole day
गाजीपुर। करीब महीने भर की तपती गर्मी के बाद बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा। इससे लोगों को बाकी दिनों की अपेक्षा काफी राहत मिली। हालांकि, पूरे दिन उमस और गर्मी का आलम होने से पसीने से लोग तर-बतर होते रहे। लेकिन तापमान कुछ कम होने के बीच शाम तक छिटपुट बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

मई और जून की तपती गर्मी और लू के बाद शाम साढ़े छह बजे के बाद हल्की बूंदा-बांदी शुरू हुई। इससे आगामी दिनों में बारिश होने की उम्मीद जगी है। लोगों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में बारिश का सिलसिला शुरू होता है तो तपती धरती को भी नरमी का एहसास होगा। खेती-किसानी में हो रही देरी से भी निजात मिलेगी। आने वाले दिनों में बारिश से हर तरफ काफी फायदा होगा। इस समय धान का बेहन भी पानी के बिना मुरझा रहे हैं और कई जगहों पर बारिश के आस में धान की बुवाई में बहुत देरी हो रही थी। ऐसे में मानसून के दस्तक देने के साथ झमाझम बारिश होगी तो खेती-किसानी में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed