फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The water tank will cost two and a half million

ढाई करोड़ की लागत से बनेगी पानी टंकी

Sat, 26 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
The water tank will cost two and a half million
बरुईन गांव में डेढ़ दशक से बंद पड़ी जल निगम की जर्जर पानी टंकी को तोड़कर नई टंकी बनाई जाएगी। पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से इसके लिए दो करोड़ 68 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया था जिसे स्वीकृति मिल
विज्ञापन


गई है। इसमें 12 लाख रुपये दे दिए गए हैं। आठ किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाकर इस टंकी से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जल निगम की टूट चुकी पुरानी चहारदीवारी का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। स्टाफ रूम बनाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


पानी टंकी के पास बोरिंग कर पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा।
ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए बरुइन में 1978 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। डेढ़ दशक पहले

सरकार ने जल निगम की टंकी ग्राम पंचायत से संचालित कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद कुछ दिन ग्राम प्रधान ने जल निगम की टंकी को जैसे तैसे चलवाया लेकिन कुछ कठिनाइयों के चलते इस टंकी से पानी की आपूर्ति बंद कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन


गई। क्षेत्र में पेयजल का संकट पैदा हो गया। ग्रामीणों को हैंडपंप, कुएं का सहारा लेना पड़ गया। जल निगम की टंकी बंद पड़ी रहने से जर्जर हो गई और बोरिंग भी फेल हो गई। इसके बाद  किसी प्रधान ने टंकी को चलवाने का जहमत नहीं


उठाई। पेयजल की समस्या को देखते हुए पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने जल निगम के विभागीय अधिकारियों को शीघ्र पानी टंकी बनाने का निर्देश दिया। पानी  की नई टंकी बनाने की स्वीकृति मिलने की खबर से ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed