फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The water in the street, in the passer-by trouble

सड़क पानी में, राहगीर परेशानी में

Fri, 17 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The water in the street, in the passer-by trouble
बदहाल सड़क
वर्षों से खराब अंधऊ बाईपास से गाजीपुर-मऊ मार्ग से मिलने वाली सड़क को दुरुस्त न कराए जाने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से गड्ढे में गिरकर आएदिन लोग घायल हो रहे हैं। संबंधित विभाग द्वारा मार्ग का मरम्मत न कराए जाने से लोगों में रोष गहराने लगा है।
विज्ञापन



अंधऊ बाइपास से गाजीपुर-मऊ मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास निकलने वाली सड़क पर चौबीसों घंटा लोगों का आवागमन होता है। साइकिल, बाइक, पैदल सहित चारपहिया वाहन भी इस मार्ग से गुजरते है। कई जगह सड़क की हालत यह हो गई है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। पिच की जगह सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


एक स्थान पर करीब तीन फीट का गड्ढा बन गया है। बारिश की वजह से गड्ढा में पानी भरा हुआ है। चारपहिया वाहन चालकों की नजर जैसे ही पानी से भरे गड्ढे पर पड़ रही है, वहीं वाहन का ब्रेक लगा दे रहे हैं और ये सोचने लग रहे हैं कि गड्ढे की गहराई क्या है। कही ऐसा न हो कि वाहन फंस जाए। लोग डरते-डरते वाहन को पानी से निकालते  रहे। रात के अंधेरे में अंजान लोग गड्ढे की वजह से आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed