{"_id":"624b3d6a5db48069952e9ff0","slug":"the-voice-of-the-release-of-ballia-journalists-also-arose-in-the-district-ghazipur-news-vns646629264","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Paper Leak: गाजीपुर में भी उठी बलिया के पत्रकारों की रिहाई की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Paper Leak: गाजीपुर में भी उठी बलिया के पत्रकारों की रिहाई की आवाज
Tue, 05 Apr 2022 09:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:39 AM IST
सार
गाजीपुर में पत्रकार संगठनों की ओर से सोमवार को राज्यपाल को संबोधित पत्रक प्रशासन को सौंप कर पत्रकारों की जल्द रिहाई की मांग की गई। पत्रकारों ने बलिया प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
बलिया पर्चा लीक मामले में राज्यपाल को संबोधित पत्र सौंपते पत्रकार संगठन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में बलिया प्रशासन द्वारा तीन पत्रकारों को जेल भेजने की घटना से गाजीपुर जनपद के पत्रकार आक्रोशित हैं। पत्रकार संगठनों की ओर से सोमवार को राज्यपाल को संबोधित पत्रक प्रशासन को सौंप कर पत्रकारों की जल्द रिहाई की मांग की गई। पत्रकारों ने बलिया प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध सिंह को पत्रक सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए पत्रकारों की जल्द रिहाई करें नहीं तो पूरे प्रदेश में पत्रकारों द्वारा जबरदस्त तरीके से विरोध दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पत्रकारों की गिरफ्तारी निंदनीय और घृणित है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। प्रदेश सरकार देश के चौथे स्तंभ को भी नहीं बख्श रही है। अगर बलिया प्रशासन पत्रकारों की रिहाई जल्द नहीं करता है तो पत्रकार सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभाकर सिंह, काशी नाथ सिंह, अभिषेक सिंह, सुशील तिवारी, अंजनी राय, इकरार खान, आशिफ अंसारी, कृष्ण कुमार मिश्रा, जयप्रकाश, अमित कुमार गुप्ता और विपिन सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
इधर, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने भी बैठक कर पत्रकारों पर कार्रवाई को अनुचित ठहराया और तत्काल तीनों पत्रकारों की रिहाई की मांग की। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रकारों ने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, अविनाश प्रधान, अनिल उपाध्याय, महासचिव चंद्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सह सचिव शिवप्रताप तिवारी, राम मनोज त्रिपाठी, राजेश सिंह, राधेश्याम पांडेय, प्रमोद सिन्हा, रामजन्म कुशवाहा, आलोक त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, दुर्गविजय सिंह, सूर्यवीर सिंह, प्रदीप दुबे, शशिकांत तिवारी, अनिल कश्यप रविकांत आदि पत्रकार मौजूद रहे।