फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The visor of the school toilet collapsed in ghazipur the death of the child

गाजीपुर में हादसा: विद्यालय के शौचालय का छज्जा गिरा, बालक की मौत, डीएम ने ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का दिया निर्देश

Tue, 07 Dec 2021 08:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 08:56 PM IST
सार

परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर स्थित जौहरगंज घाट ले जा रहे थे, कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका और शव को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी एसपी को दी। सूचना पर डीएम व एसपी घटनास्थल पहुंच गए। 

विज्ञापन
The visor of the school toilet collapsed in ghazipur the death of the child
गाजीपुर के बहरियाबाद के बघाई स्थित प्राथमिक विद्यालय में टूटा शौचालय का छज्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के सलेमपुर बघाई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का छज्जा मंगलवार को अचानक ढह गया। इसकी चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएम ने शौचालय का निर्माण कराने वाले ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश बीएसए को दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा कक्षा दो के सामने बरामदे की लटकी छत को ध्वस्त करकर पुन: निर्माण कराने, पेड़ की लटकी डालियों को छंटवाने और चहारदीवारी के आस-पास सफाई कराने का निर्देश दिया। उधर, बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सलेमपुर बघाई निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री अनीता यादव और पुत्र अजय यादव गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा के चार के छात्र हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों स्कूल गए, तो पीछे से उनका छोटा भाई आदित्य यादव (5) भी चला आया। दोपहर में मध्याह्न भोजन के उपरांत सभी मैदान में फुटबाल खेलने लगे। इस दौरान आदित्य चारदीवारी के किनारे रखी गिट्टी भरी बोरियों पर से होकर चहारदीवारी पर चढ़ गया। इसके बाद चहारदीवारी से सटे शौचालय के छज्जे पर चढ़कर वहां लटक रही डाल को पकड़कर झूलने लगा। तभी छज्जा भरभराकर ढह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दब कर आदित्य अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे पीएचसी सादात ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर स्थित जौहरगंज घाट ले जा रहे थे, कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका और शव को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी एसपी को दी।

सूचना पर डीएम व एसपी घटनास्थल पहुंच गए। थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि अधिकारी द्वय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही। बच्चे के पिता वीरेंद्र यादव दो दिन पूर्व रविवार को गुजरात रवाना हो गए थे। वह गुजरात की निजी कंपनी में वाचमैन हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed