फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The virtual inauguration of the jetty built on the Collector's Ghat will be held on 11...

वीआईपी आएंगे मोहनपुरा गांव, डीएम-एसपी पहुंचे

Sat, 05 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The virtual inauguration of the jetty built on the Collector's Ghat will be held on 11...
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आवास पर आठ नवंबर को बड़ी संख्या में अति विशिष्ट लोगों के आने की संभावना को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने मोहनपुरा जाकर व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपराज्यपाल के मोहनपुरा स्थित पैतृक आवास पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद आठ नवंबर को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में वीआईपी के भाग लेने की संभावना को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए मोहनपुरा पहुंची जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपराज्यपाल के आवास पर गए। वहां उनके पुत्र अभिनव सिन्हा एवं अन्य परिजनों से मिलकर व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यक्रम स्थल श्री नृसिंह इंटर कालेज मोहनपुरा में तैयारियों का निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश देने के बाद मुहम्मदाबाद पहुंचे और वहां अष्ट शहीद इंटर कालेज के मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के लिए बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने इसी मैदान में एहतियात के तौर पर एक और हेलीपैड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी, उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी, शाहनिंदा चौकी प्रभारी केपी सिंह, प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed