फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The virtual inauguration of the jetty built on the Collector's Ghat will be held on 11

कलेक्टर घाट पर बने जेटी का 11 नवंबर को होगा वर्चुअल लोकार्पण

Sat, 05 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The virtual inauguration of the jetty built on the Collector's Ghat will be held on 11
वाराणसी के रविदास घाट से जनपद के कलेक्टर घाट समेत पूर्वांचल के सात जेटी का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 11 नवंबर को जेटी को लोकार्पित करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जल मार्ग एक प्रयागराज से हल्दिया के तहत जनपद में चार जेटी का निर्माण होना था। जिसमें कलेक्टर घाट के अलावा जमानिया, चोचकपुर, सैदपुर और डोंगरपुर शामिल हैं। लेकिन अभी कलेक्टर घाट पर जेटी निर्माण का कार्य पूरा हो पाया है। बाकी के लिए जमीन चिन्हित करके निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से जेटी का निर्माण कार्य होना है। कलेक्टर घाट पर 15 मीटर चौड़ा और 4.5 मीटर लंबे प्लेटफार्म, 9 मीटर लंबे और 2.50 मीटर चौड़ा चढ़ने के लिए रैंप का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो आने वाले दिनों में जेटी पर ही वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा। जिसमें शेड लगाकर बैठने के लिए चेयर और शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। ताकि जेटी को वाणिज्यिक उपयोग के साथ-साथ पिकनिक केंद्र के तौर पर भी विकसित किया जा सके। गंगा किनारे के इन केंद्रों पर बोट, नाव और मालवाहक जहाज के लिए व्यवस्था होगी। जिससे माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजे जाने के अलावा लोगों को भी गंगा नदी में बोट के जरिए सैर कराने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर और कोलकाता के बीच जल परिवहन का था चलन
अंग्रेजों के जमाने में मुख्य तौर पर स्टीमर घाट समेत अन्य घाटों पर कोलकाता से बड़ी-बड़ी नाव रुकती थीं। जिस पर यहां से अनाज, सब्जी, नील समेत अन्य कच्चे माल कोलकाता से विदेश भेजे जाते थे। ऐसे ही विदेशों से बड़ी-बड़ी नावों पर सामान लद कर यहां के गांवों और बाजार में बिकने लिए आते थेे। उस समय जल परिवहन इस क्षेत्र के लिए व्यापार और अवागमन का सबसे उपयुक्त माध्यम होता था। जिसको एक बार फिर से बेहतर स्थिति में लाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है।
वर्चुअल होगा कार्यक्रम
कलेक्टर घाट पर लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल प्रसारण की सुविधा होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और अन्य विभाग तैयारियों में जुटी है।

गाजीपुर में चार जेटी का निर्माण होना है। इसमें से कलेक्टर घाट पर निर्माण हो गया है। आने वाले दो तीन महीने में अन्य जगहों पर भी जेटी का निर्माण पूरा हो जाएगा।
डा जयकांत, विशेषज्ञ आईडब्लूएआई वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed